ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरराज्य कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार को चेताया

राज्य कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार को चेताया

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का आधे दिन का कार्यबहिष्कार जारी है। कर्मचारी चार घंटे काम छोड़कर विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द सभी मांगों को पूरा करने की गुहार...

राज्य कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार को चेताया
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 29 Nov 2017 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का आधे दिन का कार्यबहिष्कार जारी है। कर्मचारी चार घंटे काम छोड़कर विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द सभी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी। राज्य कर्मचारी लंबे समय से 23 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने आंदोलन किया था। मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारी दुबारा लामबंद हैं। उन्होंने 30 नवंबर तक आधे दिन और एक दिसंबर से पूर्ण कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष एससी पंत ने बताया कि कर्मचारी परिषद सभी 125 संवर्गों में वेतन विसंगति दूर करने, प्रोन्नत वेतनमान की पूर्व व्यवस्था को बहाल करने, हैल्थ स्मार्ट कार्ड की सुविधा, बॉयोमैट्रिक से फील्ड कर्मियों को मुक्त करने, विभागों का एकीकरण संगठनों को विश्वास में लेकर करने, अनिवार्य सेवानिवृति की दुबारा समीक्षा करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नत वेतनमान में 4200 ग्रेड वेतन देने, दुर्गम स्थान पर काम कर रहे कर्मचारियों को डाक्टरों की भांति भत्ता देने, कर्मचारियों को 1200 रुपये वाहन भत्ता देने, सभी जिला मुख्यालयों में कर्मचारी कल्याण निगम की स्थापना, पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल करने, प्रदेश में ट्रांसर्फर एक्ट लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें