Bageshwar News: न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Bageshwar News: भकुनखोला मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन हुआ। इसमें अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। कबड्डी में खोविइंका गरुड़ ने प्रमुखता दिखाई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समारोह में जिला पंचायत सदस्य ने भी भाग लिया और विद्यालय के विकास के लिए धनराशि की घोषणा की।
Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। भकुनखोला मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ आयोजित किया गया। इसमें अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी और मुर्गा झपट समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। खेलों का शुभारंभ सभासद मोनिका वर्मा ने किया। बालक वर्ग की अंडर-14 और अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। खो-खो में पीएम श्री राइंका गरुड़ प्रथम रहा। बालिका वर्ग में राबाइंका पाये ने बाजी मारी। लंबी कूद और 600 मीटर दौड़ के अंडर-14 वर्ग में खोविइंका गरुड़ के कृष्णा सिंह प्रथम रहे। अंडर-19 वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में नीरज आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संयोजक एवं पीएम श्री राइंका गरुड़ के प्रधानाचार्य गिरीश नेगी, मैराथन रनर भूपाल सिंह सजवान, एमपी भट्ट, शेखर राम, राहुल खुल्बे, सतीश भट्ट, हरीश नेगी, लक्ष्मण नेगी, दीप चंद्र, रेखा ऐठानी आदि मौजूद रहे।
कबड्डी और मुर्गा झपट में दिखा खिलाड़ियों का दम
कांडा। राजकीय इंटर कॉलेज देवतोली के खेल मैदान में चल रही दो दिवसीय मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी का समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी और पारंपरिक मुर्गा झपट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में योगदान
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सरोज आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी निधि से विद्यालय की साज-सज्जा के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि भंडारीगांव के ग्राम प्रधान कुंदन बोरा ने विद्यालय परिसर में सोलर लाइट लगाने, कूड़ेदान निर्माण और मुख्य सड़क से विद्यालय तक पक्के मार्ग के निर्माण का भरोसा दिलाया। प्रभारी प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह मेहरा और पंकज सिंह ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। इस मौके पर विनोद रावत, नवनीत सिंह मेहर, हीरा सिंह, कमलेश राठौर, सोनू पंत, अर्जुन राम, सुशील रौतेला, हरीश डसीला आदि मौजूद रहे।


