बागेश्वर में 4.54 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
Apr 05, 2026 03:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी टीम ने 4.54 ग्राम स्मैक के साथ हर्षित टम्टा को गिरफ्तार किया। पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी टीम ने एक व्यक्ति को 4.54 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह ने बताया कि शनिवार की देर शाम पुलिस चेकिंग पर थी। इस दौरान आरोपी हर्षित टम्टा उर्फ हरीश कुमार पुत्र इंदर राम टम्टा निवासी घटबगड़ वार्ड को 4.54 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


