ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबागेश्वर में बर्फबारी के बाद बढ़ी लोगों की दुश्वारियां

बागेश्वर में बर्फबारी के बाद बढ़ी लोगों की दुश्वारियां

तीन दिन की बर्फबारी के बाद मौसम ने चौथे दिन लोगों को राहत दी। गुरुवार की सुबह घाटी में कोहरा तथा ऊंचाई वाले क्षेत्र में धूप रही, जबकि दिन में सभी लोगों ने धूप का आनंद...

बागेश्वर में बर्फबारी के बाद बढ़ी लोगों की दुश्वारियां
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरThu, 28 Feb 2019 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन दिन की बर्फबारी के बाद मौसम ने चौथे दिन लोगों को राहत दी। गुरुवार की सुबह घाटी में कोहरा तथा ऊंचाई वाले क्षेत्र में धूप रही, जबकि दिन में सभी लोगों ने धूप का आनंद लिया। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। कई क्षेत्रों में अभी भी बिजली आपूर्ति ठप है। साथ ही कई मार्गों पर बर्फ जमा होने से लोगों को पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। दुग-नाकुरी सहित सरयू घाटी में बुधवार की रात बिजली आपूर्ति रही।

वहीं रिखाड़ी-बाछम रोड पर जमी बर्फ को अभी तक भी नहीं हटाया जा सका है। कपकोट के बाछम, बदियाकोट कुंवारी, शामा, धूर, खाती, बोरबलड़ा, विनायक, समडर, जांतोली आदि क्षेत्र के लोगों को कपकोट, भराड़ी आने के लिए पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार आने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कपकोट क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में बर्फ के नहीं पिघलने के चलते बिजली नहीं होने से लोग अपने मोबाइल चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। इससे लोगों का जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों के लिए संचार नहीं हो रहा है। वहीं लोगों के मनोरंजन के साधन टीवी भी नहीं देख पाने से लोग परेशान हैं। उधर ऊर्जा विभाग के ईई भास्कर पांडे ने बताया कि लगातार बर्फबारी होने से जगह-जगह बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। इन्हें ठीक करवाया जा रहा है। वहीं नगर क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में दिनभर मौसम साफ होने से घाटी क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि शामा-गोगिना मोटर मार्ग यातायात के लिए खोल दिया है, जबकि रिखाडी-बाछम मोटर मार्ग अभी भी बंद है। जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें