ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरकपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी

कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी

जिले में पिछले चार दिनों से मौसम लगातार खराब था। बीते शुक्रवार की रात बारिश हुई। कपकोट के उच्च हिमालयी गांवों में हिमपात हो रहा है। जिसके कारण वहां...

कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSat, 22 Jan 2022 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में पिछले चार दिनों से मौसम लगातार खराब था। बीते शुक्रवार की रात बारिश हुई। कपकोट के उच्च हिमालयी गांवों में हिमपात हो रहा है। इसके कारण वहां पारा शून्य तक पहुंच गया है। ठंड लगातार बढ़ रही है। जिससे शनिवार को सुबह से ही शहर और कस्बाइ क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा।

कर्मी, विनायक, खाती, खरकिया, जांतोली, बदियाकोट, धाकुड़ी, पखुवा टाप आदि स्थानों पर लगातार हिमपात हो रहा है। इसके अलावा शामा, झूनी, खल्झूनी, रिखाड़ी आदि गांवों में भी हल्की बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण हिमपात वाले गांवों का पारा लुढ़क कर शून्य तक पहुंच गया है। जिले के अन्य हिस्सों में बारिश हो रही है। जिसके कारण सुबह से बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। हिमपात के कारण पानी और पशुओं के लिए चारे का संकट पैदा हो गया हैलोग ठंड से बचने के लिए अलाव आदि जला रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें