ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरशुक्रवार की रात से लगातार हो रही जिले में बारिश

शुक्रवार की रात से लगातार हो रही जिले में बारिश

जिले में मौसम का मिजाज अभी भी बदला हुआ है। शुक्रवार की रात भर पूरे जिले में बारिश होती रही, जबकि ऊंचाई वाले गांवों में बर्फबारी होती रही। इससे लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही...

शुक्रवार की रात से लगातार हो रही जिले में बारिश
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSat, 16 Feb 2019 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में मौसम का मिजाज अभी भी बदला हुआ है। शुक्रवार की रात भर पूरे जिले में बारिश होती रही, जबकि ऊंचाई वाले गांवों में बर्फबारी होती रही। इससे लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अलवत्ता सभी सड़कें यातायात के लिए खुली हैं। मौसम विभाग ने फिर से बर्फबारी तथा बारिश की चेतावनी दी है। गुरुवार सुबह से बागेश्वर जिले में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को दिन में थोड़ी राहत मिली, लेकिन पूरी रात भर बारिश होती रही। शनिवार की सुबह एक बार फिर से तेज बारिश हुई। इस दौरान कपकोट के धूर, लाहूर, झूनी, खलझूनी, मिकिलाखलपट्टा आदि गांवों में हल्की बर्फबारी हुई। अपराह्न दो बजे से मौसम साफ होने लगा। शाम तक बारिश पूरी तरह रुक गई। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिले में सभी मार्ग यातायात के लिए खुले हैं। मौसम विभाग ने 24 घंटे बारिश तथा बर्फबारी की चेतानी दी है। शनिवार को जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 14 तथा न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें