मुख्यमंत्री धामी ने किए मूलनारायण के वर्चुअल दर्शन

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

शिखर पर्वत स्थित मूल नारायण धाम में श्रीमद्भागवत एवं गणेश पुराण कथा का समापन हवन और विशाल भंडारे के साथ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से भगवान के दर्शन किए और मंदिर आने का आश्वासन दिया। विधायक सुरेश गड़िया ने भी पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने हजारों की संख्या में भाग लिया।

मुख्यमंत्री धामी ने किए मूलनारायण के वर्चुअल दर्शन

मुकेश सक्टा, कपकोट, संवाददाता। शिखर पर्वत स्थित मूल नारायण धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत एवं गणेश पुराण कथा का सोमवार को हवन और विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से मूल नारायण भगवान के दर्शन किए और शीघ्र मंदिर आने का आश्वासन दिया। समापन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया भी मंदिर पहुंचे और मूल नारायण भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसी दौरान विधायक के मोबाइल फोन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर के वर्चुअल दर्शन किए।

मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारी प्रेम सिंह धामी से वार्ता की। पुजारी ने मुख्यमंत्री को शिखर मंदिर आने का निमंत्रण दिया, जिस पर उन्होंने सहमति जताते हुए जल्द दर्शन के लिए आने की बात कही। मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना भी की। इस दौरान विधायक सुरेश गड़िया ने शिखर मंदिर तक बिजली पहुंचाने तथा ट्रैक मार्ग निर्माण की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कथा व्यास कमलेश पांडे ने श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि जहां हवन और यज्ञ होते हैं, वहां दैवीय आपदाओं का प्रभाव कम होता है तथा कथा श्रवण से मानव का कल्याण होता है। समापन अवसर पर हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जूना अखाड़ा के संतों का भी स्वागत किया गया। स्वामी उत्तमानंद महाराज ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, राम सिंह कोरंगा, विक्रम शाही, हरीश मेहरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, महेश भौर्याल, विक्रम खाती, धन सिंह भौर्याल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।