Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsSevere Cold Wave Fog and Frost Troubles Residents After Snow and Rain
धूप निकली पर पाले ने बढ़ाई ठंड
जिले में बर्फबारी और बारिश के बाद धूप निकली, लेकिन पाले और कोहरे ने लोगों की परेशानियाँ बढ़ा दी हैं। सोमवार की सुबह दिसंबर की सबसे ठंडी थी। प्रशासन ने अलाव और कंबल वितरण कार्यक्रम की व्यवस्था की है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरMon, 30 Dec 2024 09:31 PM
जिले में बर्फबारी व बारिश के बाद धूप तो निकल आई, लेकिन पाले और कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार की सुबह दिसंबर की सबसे ठंडी सुबह थी। घाटी वाले क्षेत्र में कोहरा तो ऊंचाई वाले क्षेत्र में पाले की मार दिखी। दस बजे तक लोग ठंड से परेशान रहे। दस बजे बाद धूप आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शाम होते-होते एक बार फिर से ठंड में इजाफा होने लगा है। ठंड से बचने के लिए प्रशासन ने समूचे जिले के तहुसील मुख्यालयों में अलाव की व्यवस्था की है। साथ की कंबल वितरण कार्यक्रम जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।