30 किमी की दौड़ में प्रथम आने पर मनमोहन सम्मानित
वरिष्ठ नागरिक न्यास की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई और पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई। मनमोहन परिहार को 30 किमी दौड़ में प्रथम स्थान पर रहने के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने नशे...
वरिष्ठ नागरिक न्यास की यहां आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा बेहतर करने की मांग पुलिस से की। इस मौके पर 30 किमी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मनमोहन परिहार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा साहित्व व अन्य क्षेत्र में बेहतरन काम करने वालों को भी सम्मानित किया गया। रविवार को बागनाथ पैलेस में आयोजित बैठक में न्यास के अध्यक्ष दलीप खेतवाल ने न्यास के महत्व व भावी कार्यक्रम के बारे में बताया। गोविंद भंडारी ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले के बनकोट क्षेत्र के कई गांव बागेश्वर में मिलाने की मांग कर रहे हैं। न्यास भी उनकी मांग का समर्थन करता है। अपने स्तर से उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। वक्ताओं ने नशे के खिलाफ अभियान चलाने तथा स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलान की बात की। शादी-विवाह कार्यक्रमों में शराब नहीं परोसने पर बल दिया। नगर में लगातार बढ़ रही पेयजल संकट परभी चिंता जताई गई। जल्द समस्या दूर करने की मांग की। इस मौके पर बल्लादत्त तिवारी, भरावनी रात आगरी, केश्वानंद जोशी, गंगा रावत, गिरीश चंद्र पाठक, इंद्र सिंह परिहार, किशन सिंह मलड़ा, चंदन नगरकरेटी, नवल किशोर जोशी, गंगा सिंह, भीम सिंह बिष्ट, शेर सिंह धपोला, मान सिंह देव, धन सिंह रौतेला आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।