ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरशिल्पी को सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर स्वागत

शिल्पी को सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर स्वागत

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिल्पी अरोड़ा को सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान काग्रेसी नेत्री अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी...

शिल्पी को सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरFri, 05 Feb 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिल्पी अरोड़ा को सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान काग्रेसी नेत्री अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने किया उनका स्वागत किया।

नवनियुक्त सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता और प्रदेश महामंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। नगर कांग्रेस कार्यालय में पहुंचने पर शिल्पी अरोरा का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही कांग्रेस के प्रदेश महिला मंत्री ममता हाल्दार का भी स्वागत हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन,नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भूसरी, सुभाष बेहड़, प्रीत ग्रोवर,नित्यानंद मंडल आदि दर्जनों मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें