ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वररोहित और पूजा बनी मिस बागेश्वर

रोहित और पूजा बनी मिस बागेश्वर

हिमालयी बुज कुमाऊं के तहत मिस बागेश्वर की प्रतियोगिता हुई। जिसमें रोहित और पूजा को मिस का खिताब दिया...

रोहित और पूजा बनी मिस बागेश्वर
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 20 Nov 2018 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमालयी बुज कुमाऊं के तहत मिस बागेश्वर की प्रतियोगिता हुई। जिसमें रोहित और पूजा को मिस का खिताब दिया गया।

मंगलवार को विधायक चंदन राम दास ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं को मंच मिलेगा। नरेंद्रा पैलेस में आयोजित मिस बागेश्वर प्रतियोगिता में विधायक दास ने कहा कि समय काफी बदल रहा है। तमाम क्षेत्र में नए रोजगार सृजन का यह समय है। सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने के लिए सभी को एकजुट होना है। उन्होंने मिस बागेश्वर प्रतियोगिता की सराहना की। मिस कुमाऊं हिमानी कोरंगा ने कहा कि प्रतियोगिता से युवाओं को मंच मिला है। प्रतियोगिता में गरुड़ निवासी रोहित जोशी और बागेश्वर की पूजा भाकुनी को मिस चुना गया। प्रतियोगिता के निर्णायक बुध मेहरा, कमलेश जोशी, हर्षित वर्मा, हिमानी कोरंगा थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें