आठ जून से चलेगा विशेष अभियान

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

बागेश्वर में आठ जून से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए विशेष अभियान शुरू होगा। यह अभियान 14 जून तक चलेगा। इसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम और जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एसडीआरएफ की टीम सहायता प्रदान करेगी।

आठ जून से चलेगा विशेष अभियान

देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आगामी आठ जून से विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा नाम से आयोजित होने वाला यह जागरूकता अभियान 14 जून तक चलाया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनीता कुमारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों और विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों व राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना है। बताया कि अभियान का शुभारंभ आठ जून को 11 बजे से ब्लॉक सभागार बागेश्वर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इसमें एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से पराविधिक कार्यकर्ताओं (पीएलवी) को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके उपरांत इसी दिन अपराह्न एक बजे से सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।