बागेश्वर में राजस्व उपनिरीक्षक एक हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Oct 19, 2024 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

जमीन के दाखिल खारीज करवाले के लिए दो हजार रुपये घूस मांगना एक राजस्व उप निरीक्षक को भारी पड़ गया। हल्द्वानी विजिलेंस की

बागेश्वर में राजस्व उपनिरीक्षक एक हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

बागेश्वर, संवाददाता। जमीन का दाखिल खारिज करवाने के लिए दो हजार रुपये रिश्वत मांगना एक राजस्व उप निरीक्षक को भारी पड़ गया। विजिलेंस की टीम ने उसे एक हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को तहसील काफलीगैर की पटवारी चौकी से गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस टीम उसकी चल व अचल संपत्ति की जांच में जुट गई है। शिकायतकर्ता की ओर से सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने अपनी गांव की जमीन का दाखिल खारिज करवाने के लिए आवेदन किया था, जिसकी एवज में राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) ने दो हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। पूर्व में शिकायतकर्ता आरोपी को 1000 रुपये दे चुका था। पीड़ित की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने देवेंद्र सिंह बोरा, हाल पटवारी, पट्टी नदीगांव, तहसील काफलीगैर, जिला बागेश्वर को शनिवार को कठपुड़ियाछीना पटवारी कार्यालय में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम ने अभियुक्त के आवास की तलाशी ली। साथ ही अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के संबंध में पूछताछ जारी है। सतर्कता विभाग के निदेशक डॉ. वी. मुरुगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी अपने पदीय कार्य के संपादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है और उसके पास आय से अधिक अवैध संपत्ति अर्जित की गयी हो तो इस संबंध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर-1064 एवं ह्वाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में निडर होकर सूचना दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।