Bageshwar News: कमस्यार घाटी की समस्याओं के समाधान की मांग, सौंपा ज्ञापन
Bageshwar News: कपकोट के कमस्यार घाटी क्षेत्र के निवासियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा, जिसमें सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिजली जैसी समस्याओं के समाधान की मांग की गई। उन्होंने विद्युत लाइनों के छंटाई, पुल निर्माण, और सड़क संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता दी। ग्रामीणों ने विकास के लिए इन बुनियादी सुविधाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

Bageshwar News: कपकोट, संवाददाता। कमस्यार घाटी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल ने सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, बिजली और पेयजल से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने की मांग की। ज्ञापन में कमस्यारधारी से चक्रीगांव तक विद्युत लाइन पर लटक रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराने, कुपुरी और उदेरिया में पुलिया निर्माण कराने तथा सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया गया। शिष्टमंडल ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं का सीधा असर ग्रामीणों की आवाजाही और विकास पर पड़ता है।
वहीं बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने विधायक से संबंधित विभागों को निर्देश देकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आग्रह किया।


