ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वररेडक्रास ने नगर में बांटे मास्क व गरीबों को कंबल

रेडक्रास ने नगर में बांटे मास्क व गरीबों को कंबल

सोसायटी द्वारा नगर में शनिवार को मास्क व असहायों को कंबल वितरित किए। इस दौरान रेडक्रास के चेयरमैन अशोक लोहनी ने कहा कि गरीबों की सेवा करना प्रत्येक...

रेडक्रास ने नगर में बांटे मास्क व गरीबों को कंबल
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSat, 16 Jan 2021 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा नगर में शनिवार को मास्क व असहायों को कंबल वितरित किए। इस दौरान रेडक्रास के चेयरमैन अशोक लोहनी ने कहा कि गरीबों की सेवा करना प्रत्येक का कर्तव्य है। शनिवार को रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन अशोक लोहनी के नेतृत्व में वाइस चेयरमैन संजय साह जगाती, प्रदेश प्रतिनिधि संजय साह जगाती व सदस्य मुइनुददीन तिवारी ने एक विक्षिप्त महिला व असहाय महिला को कंबल दिए। इससे पूर्व जिला सचिव आलोक पांडे के नेतृत्व में सदस्यों ने नगर में देर सायं घूमकर विक्षिप्त को कंबल व आम जनता को मास्क वितरित किए। जबकि नगर मेंबिना मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क वितरित किए। सदस्यों ने प्रत्येक व्यक्ति से मास्क पहन कर ही निकलने की अपील की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें