ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरफूड प्वाइजनिंग के मरीजों की मदद को आगे आया रेडक्रॉस

फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की मदद को आगे आया रेडक्रॉस

बागेश्वर जिले के बास्ती गांव में बारात का खाना खाकर फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए लोगों की मदद को रेडक्रॉस सोसायटी आगे आई है। सोसायटी की जिला कार्यकारिणी ने कांडा और बेरीनाग के अस्पताल में भर्ती हुए...

फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की मदद को आगे आया रेडक्रॉस
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरMon, 03 Dec 2018 07:54 PM
ऐप पर पढ़ें

बागेश्वर जिले के बास्ती गांव में बारात का खाना खाकर फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए लोगों की मदद को रेडक्रॉस सोसायटी आगे आई है। सोसायटी की जिला कार्यकारिणी ने कांडा और बेरीनाग के अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों का हालचाल जाना। उन्हें पानी और कंबल वितरित किए। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए मरीजों की सेवा में लगे लोगों का भी हौसला बढ़ाया।

सोमवार को रेडक्रॉस के चेयरमैन अशोक लोहनी के नेतृत्व में सीएससी कांडा और जिला सचिव आलोक पांडे के नेतृत्व में सोसायटी के सदस्य बेरीनाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने अस्पतालों में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मरीजों को कंबल, पानी और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई। जिला सचिव पांडे ने बताया कि कांडा अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की मदद को व्यापार मंडल आगे आया है। व्यापारी दिन रात मरीजों की मदद में लगे हैं। वहीं, बेरीनाग में भी अस्पताल में सुविधा नहीं होने के बावजूद स्थानीय लोग पूरी तत्परता से मरीजों का ख्याल रख रहे हैं। उन्होंने निशुल्क शिविरों में जाकर भी मरीजों की सेवा में सहयोग किया। सोसायटी ने निस्वार्थ भाव से सेवा में लगे ग्रामीणों की सराहना की। उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। यहां कुंदन सिंह परिहार, डॉ. हरीश दफौटी, बीएल वर्मा, भुवन चौबे, डॉ. केएन कांडपाल, दान सिंह देवली आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें