Bageshwar News: 34.80 लाख से अत्याधुनिक बनेगा रामलीला मंच
Bageshwar News: रामलीला कमेटी की बैठक में रामलीला मंच के सौंदर्यीकरण के लिए 34.80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। विधायक सुरेश गड़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंच को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए सुझाव दिए गए। सीसीटीवी और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, धरमघर/बागेश्वर। रामलीला कमेटी किइ़ई पंचार (रंगली नाकुरी) की बैठक में रामलीला मंच के सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा हुई। विधायक सुरेश गड़िया की ओर से इसके लिए 34.80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। बैठक में मंच को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए लोगों ने सुझाव दिए। कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र राठौर की अध्यक्षता में जनरल बीसी जोशी स्टेडियम में हुई बैठक में भवन की छत और मंच के आगे टिन शेड बनाने, इंटरलॉक टाइल्स लगाने, शौचालय सुधारने और पेशाबघर बनाने का निर्णय लिया गया। राम दरबार मंदिर निर्माण के साथ ही अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
मैदान में आवारा जानवरों की रोकथाम के लिए सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। मंच का रखरखाव रामलीला कमेटी करेगी। संरक्षक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से सभी कार्य कराए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक सुरेश गड़िया और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधियों का आभार जताया गया। संचालन कैलाश पांडे ने किया। इस मौके पर दीनदयाल पांडेय, ललित पांडेय, महिपाल चौहान, मदन पांडेय, हेम पांडेय, कुंदन रैखेला, धन सिंह बाफिला, धन सिंह भौर्याल, मनोज भौर्याल, पुष्कर राठौर, मोहन राम, विनोद लोबियाल, गणेश सिंह, गणेश राठौर और लक्ष्मण खाती आदि मौजूद रहे।


