Bageshwar News: रामलीला का आगाज, राम जन्म के प्रसंग का मंचन
Bageshwar News: नवरात्र के साथ बागेश्वर और गरुड़ में रविवार रात रामलीला मंचन शुरू हुआ। बागेश्वर में दलीप खेतवाल और गरुड़ में शिव सिंह बिष्ट ने उद्घाटन किया। पहले दिन राम जन्म, नारद मोह, रावण को वरदान और कैलाश पर्वत उठाने जैसे प्रसंग प्रस्तुत किए गए। कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने सराहा और खराब मौसम के बावजूद गरुड़ में लोग मंचन देखने पहुंचे।
Bageshwar News: बागेश्वर/गरुड़। नवरात्र शुरू होते ही जिले में रामलीला मंचन का आगाज हो गया है। बागेश्वर और गरुड़ में रविवार रात राम जन्म के प्रसंग के साथ रामलीला शुरू हुई। बागेश्वर में दलीप खेतवाल और गरुड़ में दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की अपील की। बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में पहले दिन कलाकारों ने नट-नटी, रावण को वरदान और राम जन्म तक के प्रसंगों का मंचन किया। कलाकारों ने अपने अभिनय से रामकथा के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत कर दिया। नट-नटी की भूमिका कंचन साह और अंजलि ने निभाई।
गुलशन कक्कड़ रावण और पंकज पांडेय राजा दशरथ की भूमिका में नजर आए। इस मौके पर इंद्र सिंह परिहार, हरीश सोनी, मनोज साह, नवीन साह, मनोज पांडेय, उमेश साह, कंचन साह आदि मौजूद रहे।वहीं, गरुड़ में नारद मोह, नारद जी द्वारा भगवान विष्णु को श्राप देने और रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाने के प्रसंग आकर्षण का केंद्र रहे। नारद की भूमिका में विपिन जोशी, रावण की भूमिका में दीपक होंडो और विष्णु की भूमिका में युवराज वर्मा के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। खराब मौसम के बावजूद दर्शक मंचन देखने के लिए डटे रहे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, ननंद सिंह अल्मियां, नीरन पंत, संजय फर्सवाण, इंद्रा फर्स्वाण, दिग्विजय सिंह, गौरी शंकर, दीपक भंडारी, पुष्कर रावत, दिनेश बिष्ट, विशाल और भगवत नेगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भुवन पाठक ने किया।

