ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरकमेड़ीदेवी में रामलीला की तालीम शुरू

कमेड़ीदेवी में रामलीला की तालीम शुरू

कांडा तहसील के कमेड़ीदेवी में रामलीला की तालीम शुरू हो गई है। 21 अक्तूबर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला में 20 गांवों के लोग सहयोग करते...

कमेड़ीदेवी में रामलीला की तालीम शुरू
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 16 Oct 2018 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

कांडा तहसील के कमेड़ीदेवी में रामलीला की तालीम शुरू हो गई है। 21 अक्तूबर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला में 20 गांवों के लोग सहयोग करते हैं।

कमेड़ीदेवी में वर्ष 1963 में रामलीला मंचन प्रारंभ किया गया था। बीच में कुछ परेशानियों के चलते मंचन को बीच में रोकना पड़ा था। इस वर्ष रामलीला अपने सातवें साल में प्रवेश कर रही है। रामलीला को भव्य बनाने के लिए तालीम शुरू हो गई है। साथ ही कमेटी भी गठित कर दी गई है। कमेटी में हरीश जोशी को अध्यक्ष, राजेंद्र राठौर को सचिव, बिपिन जोशी को कोषाध्यक्ष और देवकीनंदन पाठक को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष हरीश जोशी ने कहा कि वर्ष 1963 से यहां पर लगातार रामलीला का मंचन किया जाता था। बीच में कतिपय कारणों से मंचन बीच में रोकना पड़ा था। इसे पुनः प्रारम्भ किया गया है, रामलीला अपने सातवें वर्ष में प्रवेश कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले बागेश्वर के प्रसिद्ध हारमोनियम वादक प्रेम राम ने यहां पर स्थानीय लोगों के सहयोग से रामलीला शुरू की थी। उन्होंने बताया कि दूर दर्ज के पात्र होने के कारण यहा पर तालीम दिन में कराई जाती है। रामलीला में कमेड़ीदेवी के आलावा देवतोली, भंतोला, झाकरा, दुदीला, जाखनी के आलावा लगभग 20 गांवों के लोग सहयोग करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें