Bageshwar News: रमा और गोपुली बैठीं क्रमिक अनशन पर
हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Bageshwar News: सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनशन जारी है। शुक्रवार को रमा और गोपुली अनशन पर बैठीं। फुलवाड़ी, फुलाचौंरा, थलीधार, खाईंधार, सड़क संघर्ष समिति ने बैन
रमा और गोपुली बैठीं क्रमिक अनशन पर
Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनशन जारी है। शुक्रवार को रमा और गोपुली अनशन पर बैठीं। फुलवाड़ी, फुलाचौंरा, थलीधार, खाईंधार, सड़क संघर्ष समिति ने बैनर तले ग्रामीण फुलवाड़ी में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तब उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सड़क के लिए उन्हें आमरण अनशन भी करना पड़ेगा तो वह करेंगे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पूर्व कैप्टन रतन सिंह दानू, सचिव करम सिंह दानू, संरक्षक चरण सिंह बघरी, शेर सिंह दानू, गजेंद्र सिंह धामी, मदन सिंह धामी, प्रताप सिंह धामी, खीम सिंह ढोक्टी, बहादुर सिंह बघरी, प्रताप सिंह, भवान सिंह ढोक्टी, खड़क सिंह आदि उपस्थित रहे।


