ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरराम ने तोड़ा शिव धनुष, परशुराम को आया क्रोध

राम ने तोड़ा शिव धनुष, परशुराम को आया क्रोध

टीट बाजार में रामलीला मंचन जारी है। तीसरे दिन सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। देर रात तक चली लीला का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। टीट बाजार की रामलीला का लंबा इतिहास रहा...

राम ने तोड़ा शिव धनुष, परशुराम को आया क्रोध
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 15 Oct 2019 05:26 PM
ऐप पर पढ़ें

टीट बाजार में रामलीला मंचन जारी है। तीसरे दिन सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। देर रात तक चली लीला का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया।

टीट बाजार की रामलीला का लंबा इतिहास रहा है। यहां 1976 में रामलीला की शुरुआत की गई थी। उस समय लोगों ने धान के बदले चंदा एकत्र किया था। तब से हर साल यहां भव्य रामलीला मंचन का आयोजन होता है। जिसे देखने के लिए क्षेत्र के कई गांवों से दर्शक पहुंचते हैं। इस साल की रामलीला में भी भारी संख्या में लाग पहुंच रहे हैं। सोमवार को तीसरे दिन की लीला का मंचन हुआ। जिसका शुभारंभ जनक दरबार से हुआ। जहां सीता स्वयंवर के लिए देश विदेश के राजाओं का आना-जाना लगा है।

वह बारी-बारी से शिव का धनुष तोड़ने की चेष्टा करते हैं, पर कोई उसे हिला तक नहीं पाता। विश्वामित्र की आज्ञा के बाद राम शिव के धनुष को तोड़ देते हैं। सीता उनके गले में जयमाल डालकर उनका वरण करती है। शिव धनुष टूटने की सूचना पाकर क्रोध से भरे ऋषि परशुराम पहुंचते है। परशुराम और लक्ष्मण के बीच लंबा संवाद होता है। परशुराम बने दिग्विजय और लक्ष्मण बने करन ने शानदार अभिनय से लोगों का मन मोहा। अन्य कलाकार विपिन जोशी, सागर, गौरव, तनुष, विनय लोहनी, कैलाश, संजय, पुष्कर रावत, हेम वर्मा ने भी लोगों को देर रात तक बांधे रखा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें