Bageshwar News: सड़क की मांग को लेकर 74वें दिन भी धरना

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

Bageshwar News: फुलवाड़ी-फुलाचौंरा-थलीधार-खाईंधार सड़क की मांग को लेकर रविवार को धरना दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि आंदोलन को 74 दिन हो गए हैं और संघर्ष समिति ने सड़क की स्वीकृति की जानकारी न मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

सड़क की मांग को लेकर 74वें दिन भी धरना
सड़क की मांग को लेकर 74वें दिन भी धरना

Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। फुलवाड़ी-फुलाचौंरा-थलीधार-खाईंधार सड़क की मांग को लेकर रविवार को जनमिलन केंद्र फुलवाड़ी में प्रताप सिंह धामी और मोहित धामी ने धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन को 74 दिन हो गए हैं, लेकिन संघर्ष समिति को सड़क की स्वीकृति के संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि सड़क की सैद्धांतिक और वित्तीय स्वीकृति के साथ टेंडर होने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की जाएगी। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करते हुए स्थगित किए गए चरणों को दोबारा शुरू किया जाएगा।धरना

स्थल पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व कैप्टन रतन सिंह दानू, संरक्षक चरण सिंह बघरी, सचिव करम सिंह दानू, उपाध्यक्ष शेर सिंह दानू, गजेंद्र सिंह धामी, भूपाल सिंह बघरी, प्रताप सिंह बघरी, दलीप सिंह दानू, रमा देवी, मोहनी देवी, रेवती देवी और पुष्पा देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वरBageshwar News: सड़क की मांग को लेकर 74वें दिन भी धरना