Bageshwar News: सड़क निर्माण की मांग को महिलाओं ने संभाला मोर्चा

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

Bageshwar News: कपकोट के फुलवाड़ी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनमिलन केंद्र में क्रमिक अनशन जारी है। राधा धामी और पार्वती धामी सहित कई महिलाएं धरने पर बैठी हैं। सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने समर्थन देते हुए धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का साथ दिया। महिलाएं कह रही हैं कि जब तक सड़क निर्माण नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।

सड़क निर्माण की मांग को महिलाओं ने संभाला मोर्चा
सड़क निर्माण की मांग को महिलाओं ने संभाला मोर्चा

Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनमिलन केंद्र फुलवाड़ी में क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान राधा धामी और पार्वती धामी धरने पर बैठीं। आंदोलन को विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने समर्थन देते हुए धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों का साथ दिया। महिलाओं ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण कार्य धरातल पर शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने शासन से सड़क निर्माण से पूर्व सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने की मांग की। साथ ही सड़क की सैद्धांतिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर शासनादेश जारी करने तथा निविदा प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई।

आंदोलन को समर्थन देने के लिए अधिवक्ता गोविंद सिंह भंडारी, ग्रामीण उत्थान समिति के संचालक उमेश जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीशचंद्र सिंह ऐठानी और कपकोट नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान अध्यक्ष पूर्व कैप्टन रतन सिंह दानू, संरक्षक चरण सिंह बघरी, सचिव करम सिंह दानू, गजेंद्र सिंह धामी, शेर सिंह दानू, तारा धामी, रेवती देवी, गवारा देवी, पुष्पा धामी और मोहनी देवी समेत फुलवाड़ी, फुलाचौंरा, थलीधार, खांयीधार, सापुली और ठांगधार के ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वरBageshwar News: सड़क निर्माण की मांग को महिलाओं ने संभाला मोर्चा