Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsProtest Looms in Farshali Local Leaders Demand Urgent Resolution of Education Health and Infrastructure Issues
फरसाली क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि खफा

फरसाली क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि खफा

संक्षेप: फरसाली क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समस्याओं से खफा हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार आदि सुविधाओं को शीघ्र सुधारने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं...

Wed, 29 Oct 2025 04:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share Share
Follow Us on

फरसाली क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होने से जनप्रतिनिधि खफा हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार आदि सुविधाओं को शीघ्र सुचारू करने की मांग की है। 15 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन का एलान किया है। बुधवार को केंद्रीय विद्यालय फरसाली पल्ली परिसर में चार ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान फरसाली पल्ली चंदन गिरी ने की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वर्ष 2021-22 में जिला योजना से 1.80 करोड़ की लागत से केंद्रीय विद्यालय के संचालन को अस्थायी भवनों का निर्माण किया गया था, लेकिन विद्यालय अभी तक संचालित नहीं हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने प्राथमिक विद्यालय फरसाली पल्ली के जीर्णोद्धार की भी मांग की। कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाली में इंडियन मेडिकल काउंसिल के मानकों के अनुसार पद स्वीकृत हैं। बावजूद डाक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। जिला युवा कल्याण विभाग ने एक करोड़ की धनराशि से कार्तिक पूर्णिमा मैदान बनाया। उसकी बदहाल स्थिति पर भी ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की। जनता इंटर कालेज 1963 में स्थापित हुआ। विज्ञान विषय की स्वीकृति के बावजूद संबद्धता न मिलने से छात्र संख्या में लगातार गिरावट है। ग्रामीणों ने विद्यालय को स्थायी मान्यता प्रदान करने की मांग की। कहा कि फरसाली वल्ली से फरसाली पल्ली तक गुलेरखर्क-कानातोली मोटर मार्ग का मिलान शीघ्र किया जाए। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क तथा संचार व्यवस्था की खराब स्थिति है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्र के सभी ग्रामवासी बृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में ग्राम प्रधान मल्लादेश पूजा गोस्वामी, ग्राम प्रधान किरोली कैलाश कोरंगा, ग्राम प्रधान फरसाली वल्ली भोपाल कोरंगा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा देवी, जिला पंचायत सदस्य सुंदर गड़िया तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि मौजूद रहे।