प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर चिह्नित आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन
कांडा में राज्य आंदोलनकारियों ने प्रमाण पत्र न मिलने पर नाराजगी जताई। मंगलवार को उन्होंने कालिका मंदिर में धरना दिया और सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। 83 आंदोलनकारियों ने सभी साक्ष प्रशासन को सौंपे हैं, लेकिन अभी तक प्रमाण पत्र नहीं मिला। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
कांडा। चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर कड़ी आपत्ति जताई है। मंगलवार को नाराज आंदोलनकारियों ने कालिका मंदिर में धरना प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि तहसील के 83 आंदोलकारी चिह्नित हैं, लेकिन उन्हें आज तक प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है, जबकि उन्होंने आंदोलनकारी होने के सभी साक्ष प्रशासन को सौंपे हैं। उन्हें हर बार आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन सम्मान आज तक नहीं मिला है। चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसमें इस मौके पर अध्यक्ष बंशीधर कांडपाल, जितेंद्र वर्मा, हरीश कांडपाल, गंगा लाल वर्मा, किशोरी वर्मा, अशोक जोशी, देवेंद्र पांडे, सुरेंद्र माजिला, देवीदत्त पांडेय, कैप्टन रघुवीर माजिला की मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


