भूपेंद्र सीएचसी कपकोट में भर्ती, मंजू बैठी भूख हड़ताल पर

Apr 04, 2026 11:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

शामा में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे भूपेंद्र कोरंगा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब उनकी जगह 22 साल की मंजू ने भूख हड़ताल शुरू की है। महिलाओं ने एकजुट होकर शराब की दुकान के खिलाफ आवाज उठाई है।

भूपेंद्र सीएचसी कपकोट में भर्ती, मंजू बैठी भूख हड़ताल पर

कपकोट। शामा बाजार से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। तीन दिन भूख हड़ताल पर बैठे भूपेंद्र कोरंगा को प्रशासन ने उठाकर सीएचसी कपकोट में भर्ती किया है। उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया था। उन्हें डिप चढ़ी है। उनके स्थान पर महिला मंगल दल की 22 साल की मंजू ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकान को कतई सहन नहीं किया जाएगा। मालूम हो कि चार दिन से शामा में विदेशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल जारी है।

शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस प्रशासन ने भूख हड़ताल पर बैठे भूपेंद्र के स्वास्थ्य की जांच की। बीपी कम होने की शिकायत पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामा ले गए। यहां से उपचार के लिए सीएचसी कपकोट भर्ती किया। उन्हें डिप चढ़ाई है। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। शनिवार की सुबह आंदोलन स्थल पर महिला मंगल दल से जुड़ी महिलाएं पहुंची। मंजू कोरंगा भूख हड़ताल पर बैठ गईं। ग्रामीणाों ने कहा कि प्रशासन उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन वह किसी की भी सूरत में नहीं झुकेंगे। आंदोलन की अलख जली रहेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं आंदोलन स्थल पर पहुंची। सभी ने एक स्वर से कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकान कतई सहन नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।