ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरशहरी विकास सचिव को गिनाईं कपकोट नगर पंचायत की समस्याएं

शहरी विकास सचिव को गिनाईं कपकोट नगर पंचायत की समस्याएं

कपकोट नगर पंचायत लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। इस कारण कई वार्डों का समुचित विकास भी नहीं हो...

शहरी विकास सचिव को गिनाईं कपकोट नगर पंचायत की समस्याएं
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 14 Jul 2020 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

कपकोट नगर पंचायत लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। इससे कई वार्डों का समुचित विकास भी नहीं हो पाया। इन समस्याओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और कपकोट के पूर्व विधायक शहरी विकास सचिव से मिले। उनसे जल्द समस्याओं का समाधान कर विकास में सहयोग की मांग की है।

नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने सचिव शैलेश बगौली को बताया कि पंचायत बने क्षेत्र को कई साल हो गए हैं। अभी तक पंचायत अपना मूर्त रूप नहीं ले पाया है। ईओ समेत कई महत्वपूर्ण पद खाली हैं। बजट की कमी से वार्डों का सुंदरीकरण आदि का काम भी नहीं हो पा रहा है। पंचायत अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। बागेश्वर नगर पालिका के ईओ के पास ही यहां भी चार्ज है। एक अधिकारी के पास दो-दो जिम्मेदारी होने से कपकोट विकास में पिछड़ रहा है, जबकि कोराना काल में पंचायत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने जल्द से जल्द बजट जारी कर लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। सचिव शैलेश बगौली ने उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें