दर्जा मंत्री बिष्ट ने लिया महोत्सव स्थल का जायजा

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने गरुड़ में कत्यूर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों। महोत्सव तीन से छह अप्रैल तक भकुनखोला मैदान में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने महोत्सव को भव्य बनाने पर जोर दिया।

दर्जा मंत्री बिष्ट ने लिया महोत्सव स्थल का जायजा

दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने गरुड़ में आयोजित होने वाले कत्यूर महोत्सव की तैयारियों को लेकर जनप्रनिधियों व अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। तीन अप्रैल से छह अप्रैल तक भकुनखोला मैदान में तीन दिवसीय कत्यूर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में विभागीय स्टॉल लगाने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। बैजनाथ मंदिर में दीपदान होगा। भकुनखोला मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाए जाने पर बल देते हुए भकुनखोला मैदान का समतलीकरण करने के साथ ही मंच निर्माण, बैरिकेडिंग व गोमती नदी में अस्थायी पैदल पुल बनाने के निर्देश दिए।

आम जनता के आने-जाने के लिए सभी रास्तों की साफ-सफाई व दुरूस्त रखने के निर्देश ईओ को दिए। उन्होंने ऊर्जा निगम को उचित प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, ब्लाक प्रमुख किशन बोरा, तहसीलदार निशा रानी, नपं अध्यक्ष भावना वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, ईओ धीरज कांडपाल, कोतवाल कैलाश सिंह बिष्ट, हेम वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।