राजनैतिक पार्टियां सरयू बगड़ में लगाएंगी पंडाल
इस साल मकर संक्रांति पर सरयू बगड़ में कांग्रेस, भाजपा और उक्रांद द्वारा राजनीतिक पंडाल लगाए जाएंगे। कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव के लिए यहीं से बिगुल फूंकने की तैयारी कर रही है। इस आयोजन में प्रमुख नेता शामिल होंगे और ऐतिहासिक संदर्भ में कुली बेगारी आंदोलन की याद दिलाई जाएगी।

मकर संक्रांति पर इस साल भी सरयू बगड़ में राजनैतिक पंडाल लगाए जाएंगे। इसके लिए कांग्रेस, भाजपा, उक्रांद ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कांग्रेस इस बार इसी बगड़ से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकेगी। भाजपा के सांसद और प्रभारी मंत्री यहां शिरकत करेंगे। उक्रांद ने भी तैयारी पूरी कर ली है। मालूम हो कि स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान मकर संक्रांति पर सरयू बगड़ में बद्रीदत्त पांडे के नेतृत्व में 1921 को कुली बेगार के रजिस्टर सरयू में बहाए गए। यहां से उठी यह चिंगारी पूरे देश में फैली। नतीजा यह हुआ कि कुली बेगारी प्रथा देश में सप्ताह हुई।
देश की आजादी में यह आंदोलन निर्णायक रहा। इसके बाद यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी पहुंचे। इस आंदोलन की तर्ज पर आज भी यहां मकर संक्रांति पर राजनैतिक पंडाल लगते हैं। यहां नए-नए संकल्प लिए जाते हैं। इस बार भी यह पंडाल लगेगा। कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व सीएम हरीश रावत, यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल आदि मौजूद रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया ने बतया कि पंडाल में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, बागेश्वर की विधायक पार्वती दास, कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया आदि मौजूद रहेंगे। उक्रांद की ओर से काशी सिंह ऐरी, पुष्पेष त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, भुवन कांडपाल, हीरा बल्ल्भ भट्ट आदि शिरकत करेंगे। कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष यहां से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूकेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


