ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबागेश्वर के सरयू बगड़ से चले सियासी तीर

बागेश्वर के सरयू बगड़ से चले सियासी तीर

हर बार की तरह इस साल भी मकर संक्राति को ऐतिहासिक सरयू संगम पर भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, बसपा के पंडाल लगे। इस बार सभी पार्टियों ने मेले के बहाने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा...

हर बार की तरह इस साल भी मकर संक्राति को ऐतिहासिक सरयू संगम पर भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, बसपा के पंडाल लगे। इस बार सभी पार्टियों ने मेले के बहाने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा...
1/ 4हर बार की तरह इस साल भी मकर संक्राति को ऐतिहासिक सरयू संगम पर भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, बसपा के पंडाल लगे। इस बार सभी पार्टियों ने मेले के बहाने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा...
हर बार की तरह इस साल भी मकर संक्राति को ऐतिहासिक सरयू संगम पर भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, बसपा के पंडाल लगे। इस बार सभी पार्टियों ने मेले के बहाने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा...
2/ 4हर बार की तरह इस साल भी मकर संक्राति को ऐतिहासिक सरयू संगम पर भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, बसपा के पंडाल लगे। इस बार सभी पार्टियों ने मेले के बहाने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा...
हर बार की तरह इस साल भी मकर संक्राति को ऐतिहासिक सरयू संगम पर भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, बसपा के पंडाल लगे। इस बार सभी पार्टियों ने मेले के बहाने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा...
3/ 4हर बार की तरह इस साल भी मकर संक्राति को ऐतिहासिक सरयू संगम पर भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, बसपा के पंडाल लगे। इस बार सभी पार्टियों ने मेले के बहाने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा...
हर बार की तरह इस साल भी मकर संक्राति को ऐतिहासिक सरयू संगम पर भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, बसपा के पंडाल लगे। इस बार सभी पार्टियों ने मेले के बहाने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा...
4/ 4हर बार की तरह इस साल भी मकर संक्राति को ऐतिहासिक सरयू संगम पर भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, बसपा के पंडाल लगे। इस बार सभी पार्टियों ने मेले के बहाने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा...
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 15 Jan 2019 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

मोदी सरकार में भारत का नाम विश्व में रोशन हुआ : अजय

बागेश्वर। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश का नाम विश्व में रोशन हुआ है। साथ ही देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पांच साल में केंद्र की भाजपा सरकार पर घोटाले का कोई आरोप नहीं लगा है।

सरयू बगड़ में जनसभा में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि डबल इंजन का लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में केंद्र में फिर से सरकार भाजपा की ही बनेगी। लोगों ने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए नरेंद्र मोदी को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। क्षेत्रीय विधायक चंदन दास और कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से घबराकर विपक्षी दल गठबंधन कर रहे हैं। उप्र में एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने दो नेता एक हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के जिले के विकास के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी दी। एडवोकेट कुंदन परिहार और पूर्व मंत्री रामप्रसाद टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से आज दुर्गम क्षेत्रों को यातायात सुविधा से जोड़ा जा रहा है तथा ऑलवेदर रोड बनाई जा रही है, इसका लाभ जनता को आने वाले समय में मिलेगा। सभा को वीरेंद्रानंद महाराज, गोविंद दानू, मोहन सिंह रावत, देवकीनंदन जोशी, विक्रम शाही, दीपा आर्या, मनोहर लाल टम्टा, खड़क टंगणियां, निर्मला दफौटी, नीमा धपोला आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया और संचालन शिव सिंह बिष्ट व सुरेश कांडपाल ने किया।

नरेंद्र मोदी ने किया जनता से झूठा वायदाः रंजीत

बागेश्वर। पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी भाजपा नेता झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते आ रहे हैं। अब लोग सब समझ रहे हैं। उन्होंने राफेल मामले में केंद्र पर घोटाले का आरोप लगाया। सरयू संगम में आयोजित सभा में रावत ने कहा कि मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये आने का वायदा किया था जो कि अब तक पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने नोटबंदी को जनता के साथ मजाक बताया। कहा कि डबल इंजन आते ही विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं के बाद एक भी योजना भाजपा ने स्वीकृत नहीं की है। भाजपा जनता के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने आगामी चुनावों में कांग्रेस को सत्ता सौंपने की अपील की। नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा और पूर्व पालिका अध्यक्ष गीता रावल समेत राजेंद्र टंगणियां, सज्जन लाल टम्टा, शांति दानू, विनोद पाठक, रंजीत दास ने भाजपा से पूर्व मे किए वादों का जवाब मांगा। उन्होंने केंद्र पर महंगाई चरम पर पहुंचाने का भी आरोप लगाया। इस मौके पर बहादुर बिष्ट, सुनीता टम्टा, गंगोलीहाट के पूर्व विधायक नारायण राम आर्या, राजेंद्र राठौर, योगेश असवाल, प्रकाश आर्या, राजेंद्र भंडारी, गिरीश जोशी, हरीश त्रिकोटी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक और संचालन महामंत्री किशन कठायत ने किया।

भाजपा और कांग्रेस ने किया जनता के साथ धोखाः पुष्पेश

बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय नेता और पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने हमेशा जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के जल, जंगल जमीन में अधिकार दिलाने के लिए उक्रांद को मजबूत करना होगा। उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की वकालत की।

सरयू बगड़ में आयोजित जनसभा में त्रिपाठी ने कहा कि जनता के साथ राष्ट्रीय दलों ने हमेशा धोखा किया। जनता से झूठ बोलकर सत्ता संभाली और चुनावों के बाद जनता को भूल गए। यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि अब तक राज्य की जनता को राज्य की राजधानी नहीं मिली है। जनता को झूठे वायदे करके ठगा जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार पलायन रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि उक्रांद जनता के सपनों का उत्तराखंड बनाना चाहता है। इसके लिए जनता को उक्रांद की सत्ता सौंपनी होगी। राज्य में समूह ग की भर्ती में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने अब तक राज्य की स्थायी राजधानी न होने को जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को गैरसैंण में ही राजधानी की दरकार है परंतु भाजपा और कांग्रेस ने जनता की भावनाओं का सम्मान नहीं किया है। इस मौके पर हुई सभा को हीरा बल्लभ भट्ट, गिरीश ओली, राजू नयाल, जीवन भारती, विनोद पांडे आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र बघरी व संचालन एडवोकेट मनोज जोशी ने किया।

बसपा में ही सभी वर्गों के हित सुरक्षितः बसंत

बागेश्वर। सरयू बगड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेश महासचिव बसंत कुमार ने कहा कि बसपा में सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं और बसपा समता मूलक समाज की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि उप्र में सपा और बसपा के गठबंधन का लाभ उत्तराखंड में भी मिलेगा।

बसंत कुमार ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों ने हमेशा जनता के साथ धोखा किया और समाज को बांटने का काम किया है। जबकि बसपा ने गरीब और दबे कुचले लोगों को समानता की धारा में लाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि वह सभी वर्गों और धर्मों का सम्मान करते हुए देश में समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहती है। किशन विश्वकर्मा व भास्कर टम्टा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा धर्म की राजनीति की और देश में दंगे फैलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि उप्र में सांप्रदायिक पार्टी भाजपा और भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक दल जनता की भावनाओं के अनुरूप एक हुए हैं। सपा और बसपा का गठबंधन का लाभ इस बार उत्तराखंड में मिलेगा। उन्होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार आने के बाद से कानून व्यवस्था चैपट हो गई है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। सभा को दीप चंद्र, सुरेश राम, सहाना बेगम, निकिता, प्रेमा आदि ने संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें