सत्यापन नहीं करने पर दस हजार का चालान किया
ऐतिहासिक उत्तरायणी मेलाके दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा, शांति व्यवस्था, यातायात सुगमता और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है
ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा, शांति व्यवस्था, यातायात सुगमता और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार की देर रात्रि तक जनपद के सभी थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने विशेष पैदल गश्त तथा वाहन चेकिंग की। इस दौरान अराजक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 31 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। पुलिस अधिनियम के अंतर्गत छह चालान किए। धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले पांच व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।
इसके अतिरिक्त अपने अधीन कार्य कर रहे बाहरी एवं नेपाली व्यक्तियों का सत्यापन न कराने पर एक ठेकेदार प्रकाश सिंह मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी बसकूना, कपकोट के विरुद्ध 52/83 पुलिस अधिनियम के तहत 10,000 रुपये का कोर्ट चालान किया गया। 19 बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन भी किया गया। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि उत्तरायणी मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, यातायात नियमों के उल्लंघन अथवा बिना सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों को रखने वालों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जाएगी। आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




