कपकोट पुलिस ने शराब का जखीरा पकड़ा कपकोट पुलिस ने शराब का जखीरा पकड़ा

Mar 01, 2026 04:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

होली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने 248 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 25 लाख है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और वाहन को सीज कर दिया गया है।

कपकोट पुलिस ने शराब का जखीरा पकड़ा कपकोट पुलिस ने शराब का जखीरा पकड़ा

होली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट है। चेकिंग में पुलिस ने शराब का जखीरा पकड़ा है। 248 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 25 लाख है। जिस कार में यह शराब पकड़ी गई है पुलिस ने उसे भी सीज कर दिया है। आरोपी को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी। कपकोट थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस शनिवार की शाम पुलिस टीम ने चालक मोहन सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी मल्ला बिलौना बागेश्वर व हिमांशु दफौटी पुत्र सुरेश दफौटी निवासी बिलोना के पास से आबकारी विभाग के वैध पास का दुरुपयोग कर अवैध शराब की खेप पकड़ी।

248 पेटी शराब करीब 25 लाख की है। पुलिस ने आरोपी मोहन सिंह को हरिमोहन बार भराड़ी के पास से गिरफ्तार किया। दूसरा आरोपी हिमांशु दफौटी पुलिस टीम को देख कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि वाहन को सीज कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।