Bageshwar News: वांछित आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Bageshwar News: बागेश्वर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने वांछित आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया। वह लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था। पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए उसे पकड़ा और अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Bageshwar News: बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने वारंटियों एवं वांछित आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वांछित आरोपी अशोक कुमार पुत्र हयात राम, निवासी खुनौली, थाना कांडा, बागेश्वर गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए बुधवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।


