काली फिल्म हटवाकर वाहन चालक पर लगाया जुर्माना
बैजनाथ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से काली फिल्म हटाई। वाहन चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया गया। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश के अनुसार पुलिस ने अवैध लाल-नीली बत्तियों और काली फिल्म का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अभियान चलाया है।

देवेंद्र पांडे, गरुड़। बैजनाथ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार पर लगी काली फल्म हटाई। वाहन चालक पर जुर्माना भी लगाया है। मालूम हो कि गत दिनों एसपी जितेंद्र मेहरा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वाहनों में अवैध लाल नीली बत्ती, हूटर, बहुरंगी लाइट, शीशों में काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। इसी क्रम में रविवार की शाम को बैनाथ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक कार चालक द्वारा शीशों पर काली फिल्म लगायी हुई थी, जिसको मौके पर निकालकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
साथ ही वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि इस तरह से शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


