बागेश्वर में दो पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार
जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मेहरा के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। कपकोट में एक आरोपी को अवैध शराब के साथ और कांडा में बिना लाइसेंस शराब परोसते हुए गिरफ्तार किया गया।

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मेहरा के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना कपकोट पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम पालीडुंगरा निवासी नंदन सिंह पुत्र हिम्मत सिंह को दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कपकोट में आबकारी अधिनियम मामला दर्ज किया है। वहीं थाना कांडा पुलिस ने होटल और ढाबों की जांच के दौरान कांडा पड़ाव में एक रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस ग्राहकों को शराब परोसते हुए मोहन सिंह पुत्र लछम सिंह निवासी मन्तोली को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


