Bageshwar News: पॉक्सो एक्ट में रामपुर का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Bageshwar News: कपकोट थाना पुलिस ने एक आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी थी। मंगलवार को आरोपी नदीम अली को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर होगी।

Bageshwar News: कपकोट। कपकोट थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि सोमवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी नदीम अली पुत्र रफैदीन, निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश को मंगलवार की देर शाम असों से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी।


