एनडीपीएस एक्ट का वांचित आरोपी गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बागेश्वरबागेश्वर के थाना कपकोट पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत आरोपी ललित कठायत को गिरफ्तार किया है। वह एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पांच मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कपकोट पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली बागेश्वर में पंजीकृत धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के वांछित आरोपी ललित कठायत उर्फ लक्की कठायत पुत्र खुशाल सिंह निवासी सरन कर्मी हाल-पालीडुगरा कपकोट को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में पॉक्सो, एनडीपीएस समेत पांच मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


