ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरआवारा जानवरों से लोग परेशान

आवारा जानवरों से लोग परेशान

नगरीय क्षेत्र में आवारा जानवरों की आमद में इजाफा हो गया है। इससे राहगीरों को चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में आवारा जानवरों के आ जाने से जाम की समस्या पैदा हो रहीं है। राहगीरों...

आवारा जानवरों से लोग परेशान
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSat, 03 Mar 2018 04:15 PM
ऐप पर पढ़ें

नगरीय क्षेत्र में आवारा जानवरों की आमद में इजाफा हो गया है। इससे राहगीरों को चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में आवारा जानवरों के आ जाने से जाम की समस्या पैदा हो रहीं है। राहगीरों ने आवारा जानवरों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

चौक बाजार, तहसील रोड, नुमाइशखेत, दुग बाजार आदि जगहों पर आवारा जानवरों का आतंक छाया हुआ है। राहगीरों को चोटिल करने के साथ-साथ आवारा जानवरों के कारण नगर मे जाम की स्थिती भी पैदा हो रहीं है। वहीं, किसानों की फसलों को भी आवारा जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान धन सिंह ने बताया कि आवारा जानवर दिन में तो आबादी वाले इलाकों में घुस रहे है। रात होते ही किसानों की फसलों को चट कर रहे हैं। गलियों में आवारा जानवरों के खड़े रहने से राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी हरीश दफौटी, अमर सिंह नेगी, कुंदन सिंह, जगदीश साह, पुरन पांडे, हर्षित दफौटी ने आवारा जानवरों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें