ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरगरुड़ बाजार में जाम से लोग हलकान

गरुड़ बाजार में जाम से लोग हलकान

गरुड़ बाजार में आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से लंबा जाम लग गया। इससे क्षेत्र में दर्जनों वाहनों के पहिए जाम हो गए। इस कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। यातायात पुलिस के जवानों को जाम खुलवाने के काफी मशक्कत...

गरुड़ बाजार में जाम से लोग हलकान
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 11 Nov 2018 06:16 PM
ऐप पर पढ़ें

गरुड़ बाजार में आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से लंबा जाम लग गया। इससे क्षेत्र में दर्जनों वाहनों के पहिए जाम हो गए। इस कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। यातायात पुलिस के जवानों को जाम खुलवाने के काफी मशक्कत करनी पड़ी।

गरुड़ बाजार क्षेत्र में पार्किंग स्थल नहीं होने से लोगों द्वारा सड़क पर गाड़ियों को पार्क किया जा रहा है। इससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद बाजार क्षेत्र में वाहनों का दबाव अधिक रहा। यातायात को कंट्रोल करने में यातायात पुलिस पूरी तरह से असफल रही। इसके चलते बाजार क्षेत्र में आधा घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। इस कारण यात्रियों के साथ ही वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। गांवों में त्योहार मना कर अपने कार्य क्षेत्र की तरफ जाने के लिए वाले लोगों को रविवार को हुजूम उमड़ गया। लोगों के अत्यधिक संख्या में पहुंचने से वाहन कम पड़ गए। लोगों को टैक्सी एवं प्राइवेट वाहनों को बुक कर जाना पड़ा। कई यात्रियों को वाहन न मिलने के कारण वापस अपने गांव लौटना पड़ा। बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें