28वें दिन भी जारी रहा आंदोलन

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

कांडा पृथक ब्लॉक की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों का क्रमिक अनशन 28वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन में शामिल लोग कालिका मंदिर परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक नहीं बनने से ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल रहा है। अनशन में सुरेश रावत और प्रकाश कांडपाल शामिल रहे।

28वें दिन भी जारी रहा आंदोलन

पंकज डसीला, कांडा। कांडा पृथक ब्लॉक की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों का क्रमिक अनशन 28वें दिन भी जारी रहा। कालिका मंदिर परिसर में आंदोलन से जुड़े लोग रविवार को एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ अपना संकल्प दोहराया। सुरेश रावत, प्रकाश कांडपाल अनशन पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक नहीं बनने से ग्रामीणों को छोटी इकाई का लाभ नहीं मिल रहा है। अध्यक्षता गणेश दत्त कांडपाल ने तथा संचालन आलम सिंह मेहरा ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान भगवत प्रसाद, वरूण चंदोला, प्रयाग भंडारी, विनय कर्म्याल, पंकज कांडपाल, दीप वर्मा, दिनेश वर्मा, वीरेंद्र नगरकोटी, उमाकांत मिश्रा, हरीश कांडपाल, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।