ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरपालिका अब कबाड़ से बनेगी मालामाल

पालिका अब कबाड़ से बनेगी मालामाल

पार्किंग, दुकान तथा अन्य मदों से कई गुना अधिक की धनराशि अब पालिका को कबाड़ी देगा। इसके लिए पालिका ने निविदा भी करा दी...

पालिका अब कबाड़ से बनेगी मालामाल
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 27 Oct 2021 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पार्किंग, दुकान तथा अन्य मदों से कई गुना अधिक की धनराशि अब पालिका को कबाड़ी देगा। इसके लिए पालिका ने निविदा भी करा दी है। इसमें ठेकेदार पालिका को हर साल 18 लाख रुपये की धनराशि देगा। उसके 30 लोग पालिका क्षेत्र में कबाड़ खरीदेंगे और उसे बेचेंगे। इसके अलावा किसी भी कबाड़ी को पालिका क्षेत्र में आने की अनुमति नहीं होगी। इन लोगों का पुलिस सत्यापन भी होगा। इससे नगर में होने वाली चोरी आदि पर भी लगाम लगेगी।

गत वर्ष उत्तरायणी मेला नहीं होने से पालिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसकी भरपाई के लिए पालिका लगातार प्रयास कर रही थी। लेकिन अब पालिका कबाड़ से मालामाल होने जा रही है। युवा पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल की सोच ने पालिका की हर साल 18 लाख की आमदनी बढ़ा दी है। दो साल बाद इसमें फिर इजाफा होगा। अध्यक्ष ने नगर पालिका क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी पर लगाम लगाने व पालिका की आय बढ़ाने के लिए अभिनव प्रयास किया है। उन्होंने तय किया कि पालिका क्षेत्र में कबाड़ खरीदने व बेचेने के लिए निविदा कराई। इसमें बाहरी क्षेत्र के छह लोगों ने भाग लिया। सरकारी बोली 50 हजार रुपया महीना रखी गई थी। जब निविदा हुई तो यह बोली तीन गुनी चली गई। अब पालिका को इससे 18 लाख रुपये सालाना आमदनी होगी। ठेकेदार के साथ उनका दो साल का करार हुआ है। दो साल बाद दोबरा निविदा होगी। जिस ठेकेदार के नाम निविदा हुई है। उसके 30 लोग ही पालिका क्षेत्र में कबाड़ बेच और खरीद पाएंगे। इसके लिए उन्हें आईकार्ड भी जारी होगा। अन्य लोगों को क्षेत्र में आने की अनुमति तक नहीं दी जाएगी। सभी लोगों का पुलिस सत्यापन भी होगा। आमदनी बढ़ने से पालिका अन्य खर्चों को मेंटेन करेगी।

- नगर पालिका क्षेत्र में कबाड़ खरीदने और बेचने के लिए निविदा कराई। छह लोगों ने इसमें भाग लिया। जिस ठेकेदार के नाम निविदा हुई तो वह पालिका को 18 लाख रुपये सालाना देगा। पालिका की यह किसी भी मद में सबसे बड़ी कमाई होगी। इससे क्षेत्र का विकास होगा। बाहरी क्षेत्र से बगैर सत्यापन के कबाड़ बीनने वालों पर भी लगाम लगेगी। चोरी की घटना भी कम होंगी।

- सुरेश खेतवाल, नगर पालिकाध्यक्ष बागेश्वर।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें