पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बागेश्वरभारत सरकार ने गणतंत्र दिवस 2027 के लिए पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन सिफारिशें आमंत्रित की हैं। योग्य व्यक्तियों के नामों की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है। इच्छुक लोग गृह मंत्रालय के पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2027 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के लिए भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिफारिशें और नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार योग्य और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों के नामों की संस्तुति करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। सभी इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं अथवा प्रस्तावक भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल https://awards.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करें।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


