बागेश्वर में 8.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान 26 वर्षीय कमल नेगी को 8.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का पुराना इतिहास भी है, और उसे कोतवाली बागेश्वर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

बागेश्वर में 8.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 8.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की देर शाम पुलिस व एसओजी की टीम चेकिंग अभियान पर थी। एसओजी की टीम ने 26 वर्षीय कमल नेगी पुत्र नारायण उर्फ नंदन सिंह नेगी निवासी कफलखेत के पास से 8.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक को गिरफ्तार किया। कोतवाली बागेश्वर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को उसे न्यायालय पेश कर अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। आरोपी का पुराना इतिहास भी खंगाला गया।

वह तीन बार पहले भी गिरफ्तार किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।