ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरदिल्ली-बागेश्वर रोडवेज बस का संचालन ठप

दिल्ली-बागेश्वर रोडवेज बस का संचालन ठप

बागेश्वर से दिल्ली तक संचालित होने वाली भवाली डिपो की बस का संचालन एक सप्ताह से बंद हो गया है। सेवा बंद होने से यात्रियों में रोष...

दिल्ली-बागेश्वर रोडवेज बस का संचालन ठप
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरThu, 29 Jul 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बागेश्वर से दिल्ली तक संचालित होने वाली भवाली डिपो की बस का संचालन एक सप्ताह से बंद हो गया है। सेवा बंद होने से यात्रियों में रोष है। अब यात्रियों को दिल्ली-मुनस्यारी बस का ही सहारा है। यात्रियों ने दिल्ली-बागेश्वर बस सेवा पूर्व की भांति चलाने की मांग की है।

मालूम हो कि बागेश्वर-दिल्ली ताकुला रोड से संचालित होने वाली एकमात्र बस है। रोडवेज डिपो द्वारा संचालन बंद होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस की सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब एकमात्र दिल्ली-मुनस्यारी बस यात्रियों का सहारा है। इस बस में यात्री अधिक होने से लोग परेशान हैं। यात्री राजेन्द्र सिंह, भगवान सिंह, दरवान सिंह, नीमा देवी, बालम सिंह ने भवाली डिपो से शीघ्र रोडवेज बस का संचालन करने की मांग की। बस का संचालन बंद होने से बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रही है। इस कारण उन्हें महंगे दामों पर यात्रा करनी पड़ रही हैं। इधर, रोडवेज डिपो के संचालक केसी उपाध्याय ने बताया कि भवाली डिपो की बस बंद होने की सूचना आरएम कार्यालय को भेज दी गई है। यदि जनता द्वारा बस संचालन के लिए आग्रह किया जाएगा तो जल्द निगम द्वारा बस का नियमित संचालन किया जा सकेगा।

बिलौना बस डिपो पर पूछताछ नंबर जारी

बागेश्वर। यात्रियों को बसों की जानकारी और शिकायत के लिए निगम द्वारा पूछताछ नंबर 9045559108 जारी किया गया है। जिले में निगम द्वारा पांच बसें चलाई जाती हैं, लेकिन इन दिनों मात्र तीन बसें ही चल रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें