कांग्रेस ने दिया ब्लॉक आंदोलन को समर्थन
कालिका मंदिर में ब्लॉक की मांग को लेकर चल रहे महातपस्या के 14वें दिन क्रमिक अनशन जारी है। कांग्रेस ने आंदोलन का समर्थन किया है। पूर्व शिक्षक नेता गिरधारी सिंह रावत और अन्य कई नेताओं ने अनशन पर बैठकर समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
ब्लॉक की मांग को लेकर कालिका मंदिर में महातपस्या के तहत 14वें दिन क्रमिक अनशन जारी रहा। आंदोलन को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया। पूर्व शिक्षक नेता गिरधारी सिंह रावत, ग्राम प्रधान भेट नंद राम तथा राजेंद्र बोरा अनशन पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी है वह आगे भी जारी रहेगा। पूर्व सांसद कांग्रेस नेता प्रदीप टम्टा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट आदि ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक बलवीर सिंह भंडारी ने की। इस मौके पर दरपान सिंह धपोला, पंकज कुमार, विनोद कुमार, गणेश कुमार, अर्जुन माजिला, मनीष पंत, भैरवदत्त चंदोला, अनिल चंदोला, गंगा लाल वर्मा, वीरेंद्र नगरकोटी, प्रकाश नगरकोटी, निर्मल साह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


