ब्लॉक के लिए पति-पत्नी बैठे क्रमिक अनशन पर

Apr 09, 2026 03:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

कांडा ब्लॉक की मांग को लेकर कालिका मंदिर में महातपस्या कार्यक्रम 18वें दिन भी जारी रहा। पति-पत्नी समेत चार लोग क्रमिक अनशन पर हैं। वक्ताओं ने कहा कि खेती शुरू होने के बावजूद वे अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलनकारी नारेबाजी के साथ मंदिर परिसर में एकत्र हुए।

ब्लॉक के लिए पति-पत्नी बैठे क्रमिक अनशन पर

देवेंद्र पांडेय, कांडा। कांडा ब्लॉक की मांग को लेकर कालिका मंदिर में चल रहा महातपस्या कार्यक्रम 18वें दिन भी जारी रहा। ब्लॉक के लिए पति-पत्नी समेत चार लोग क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। वक्ताओं ने कहा कि खेती-किसानी का काम शुरू होने के बावजूद वे अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे और इस बार इसे मनवाकर ही दम लेंगे। गुरुवार सुबह आंदोलनकारी मंदिर परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। क्रमिक अनशन पर मनोज कुमार उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी, राजेंद्र सिंह कर्म्याल और धरम सिंह कर्म्याल बैठे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।