स्वस्थ्य जीवन और अनुशासन पर दिया बल

Feb 25, 2026 03:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

बीडी पांडे कैंपस में एनएसएस शिविरार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन पर ध्यान केंद्रित किया। स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए, उन्होंने नशा मुक्ति जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की। नाटक और रैली के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. एजल पटेल ने आयुर्वेद और प्राणायाम पर जानकारी साझा की।

स्वस्थ्य जीवन और अनुशासन पर दिया बल

बीडी पांडे कैंपस के एनएसएस शिविरार्थियों ने प्रार्थना वंदना तथा लक्ष्यगीत के योगाभ्यास किया। इसमें स्वस्थ जीवनशैली तथा अनुशासन पर विशेष बल दिया। वहीं, भगवती मंदिर तथा प्राथमिक विद्यालय आरे परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विशेष शिविर के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें चांदनी प्रथम, खुशबू द्वितीय तथा नीलम तीसरे स्थान पर रही। श्रमदान सत्र में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नेहा भाकुनी एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र राणा के निर्देशन में शिविरार्थियों ने भगवती मंदिर के मुख्य मार्ग तथा आसपास उगी झाड़ियों की कटाई की। परिसर में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया। इस कार्य से ग्रामीणों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

शिविरार्थियों ने नशा मुक्ति विषय पर एक नुक्कड़ नाटक तथा रैली निकाली। नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की गई। बौद्धिक सत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सालय, ग्राम चौरा से आए मुख्य अतिथि डा. एजल पटेल ने आयुर्वेद, प्राणायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक पद्धति से शरीर और मन दोनों को संतुलित रखा जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।