फिजिशियन ने संभाला जिला अस्पताल में चार्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
बागेश्वर के जिला अस्पताल में नए फिजिशियन ने चार्ज संभाल लिया है। डॉ. चंद्रमोहन भैसोड़ा की छुट्टी के कारण पिछले चार दिन से अस्पताल में मरीजों को डॉक्टर नहीं मिल रहे थे। नए फिजिशियन के आने से मरीजों में राहत और भीड़ बढ़ गई है।
बागेश्वर। जिला अस्पताल में नये फिजिशियन ने अपना चार्ज संभाल लिया है। उनके आने के बाद से मरीजों ने राहत की सांस ली है। चार दिन बाद जिले में डॉक्टर मिलने से यहां खासी भीड़ भी देखने को मिली है। मालूम हो कि चार दिन पहले यहां तैनात फिजिशियन डॉ. चंद्रमोहन भैसोड़ा छुट्टी पर चले गए थे। तब से लेकर मंगलवार तक अस्पताल बगैर फिजिशियन के चला। बुधवार को नये फिजिशियन गैड़ा ने ज्वाइन किया है। इसके बाद से लोगों को राहत मिली है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


