Bageshwar News: संशोधित: निर्मल साह अध्यक्ष, सुनील बने महामंत्री

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

Bageshwar News: क्षेत्र पंचायत संगठन की बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों और पंचायत प्रतिनिधियों की लंबित मांगों पर विस्तार से मंथन किया गया

Bageshwar News: संशोधित: निर्मल साह अध्यक्ष, सुनील बने महामंत्री

Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। क्षेत्र पंचायत संगठन की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और पंचायत प्रतिनिधियों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। बैठक व चुनाव की अध्यक्षता ज्येष्ठ प्रमुख मनीष कुमार ने की। निर्मल साह को ब्लॉक अध्यक्ष, मनीष कुमार को सचिव, सुनील जोशी को महामंत्री और बहादुर बिष्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया। भगवान भंडारी व दीपा देवी को संरक्षक, कविता बोरा व हरीश चौबे को उपाध्यक्ष, फते सिंह करायत को संयोजक, गोपाल दत्त भट्ट को प्रवक्ता, ज्योति परिहार को सह कोषाध्यक्ष, भारती रावत को महासचिव, कुशाल धनिक को विधिक सलाहकार और काजल आर्या को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल साह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की प्रमुख मांग मानदेय है। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों के हितों से जुड़े मुद्दों को सामूहिक रूप से उठाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वरBageshwar News: संशोधित: निर्मल साह अध्यक्ष, सुनील बने महामंत्री