ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबागेश्वर में धूमधाम से मनाया नेताजी बोस का जन्मदिन

बागेश्वर में धूमधाम से मनाया नेताजी बोस का जन्मदिन

जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प...

जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प...
1/ 3जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प...
जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प...
2/ 3जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प...
जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प...
3/ 3जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प...
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरThu, 23 Jan 2020 03:38 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल जाकर मरीजों में फल बांटे, जबकि अभाविप कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज में सफाई अभियान चलाया।

जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को पिंडारी रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में नेता जी की जो भूमिका रही वह आज भी प्रेरणा देती है। उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की, इसमें जिले से भी कई लोगों ने भाग लिया। हर वर्ग तथा जाति के लोग इसमें भर्ती हुए। उन्होंने तब नारा दिया था कि तुम हमें खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। स्वतंत्रता आंदोलन के बाद देश को आजादी मिली। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रवक्ता विनोद पाठक, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, ललित बिष्ट, किशन गिरि, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गीता रावल, बहादुर सिंह बिष्ट, राजा पांडे, महेश पंत, मोहन कोरंगा, किशन कठायत, अर्जुन कुमार आदि मौजूद रहे। उधर युकां के जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल जाकर मरीजों में फल बांटे उनका हाल-चाल जाना। इस मौके पर सूर्यभान दफौटी, दीपक खेतवाल, प्रकाश बाछमी, प्रवीण रौतेला, जयदीप कुमार, जगदीश भैसोड़ा, सूरज, कमलेश आदि मौजूद रहे।

स्नाकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया

बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बागेश्वर इकाई ने सुभाषचंद्र बोस जयंती के पर राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया। इस मौके पर विभाग सह संयोजक राजेंद्र दानू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित ऐठानी ऐठानी, कृष्णा फर्स्वाण ,जिला संयोजक भूपेंद्र दानू, मंत्री शाश्वत खंडूरी, छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, बबलू मेहरा, राहुल टाकुली, आशीष कुमार, नरेंद्र जोशी, पूजा फर्स्वाण, वंदना जोशी, प्रियांशी कठायत, उज्जवल शाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें